मुंबई (सं. भा.) : नाबालिक लड़की के प्रेम में पागल बना एक युवक चोर ही नही बल्कि पोक्सो ऐक्ट का आरोपी बन चुका है। कुरार पुलिस द्वारा बाइक चोरी के इलजाम में उसके पकड़े जाने के बाद पता चला कि जिस नाबालिग प्रेमिका की मांग करने पर उसने बाइक चोरी की थी। उसी प्रेमिका ने उस पर नशीला पेय पिला कर बलत्कार करने की कोशिश करने की शिकायत महिम पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है।

कुरार के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बाबा साहेब सालुंखे ने बताया कि प्रदीप उपाध्याय ( 22) नाला सोपरा पूर्व का रहने वाला है। महिम की रहने वाली एक नाबालिक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका ने उसे उपहार में बाइक की मांग की थी। उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर 28 दिसंबर 2020 को पैशन प्रो बाइक कुरार पुलिस स्टेशन की हद से चोरी की थी। मामले की जांच कर रहे पुलिस उप निरीक्षक धनेश सातार्देकर को को मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर प्रदीप के साथ चोरी में उसका साथ देने वाले उसके दोस्त सर्वेश उपाध्याय को नालासोपरा पूर्व के संतोष भवन से गिरफ्तार करने में सफल रहे। दोनो उबेर की गाड़ी चलाते थे।


