वसई (सं. भा.)। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते पिछले दस महीने से आम लोगों की आमदनी अठन्नी तो खर्चा रुपय्या हो गया है। इसके बावजुद भी राज्य मे बिजली की आपूर्ति करने वाली महावितरण कंपनी पिछले साल जुन जुलाई मे मनमाने तरीके से लोगों को लगभग १० गुना बिल भेजे थे। जिसकी वसूली अब हंटर के बल पे करने का फैसला किया गया है। महाराष्ट्र में बिजली विभाग द्वारा चलाये जा रहे बिजली कनेक्शन काटने के अभियान का प्रभाव अब वसई-विरार क्षेत्र में भी पड़ने लगा है। इस अभीयान के विरोध में भाजपा जिला महासचिव उत्तम कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल् वसई-विरार सर्कल बिजली महामंडल के अधीक्षक अभियंता राजेश सिंह चौहान से मुलाकात कर उन्हें पत्र दिया है।
पत्र के माध्यम से उन्होने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए बगैर सूचना दिए किसी का कनेक्शन न कांटे। बिजली कनेक्शन धारकों को पार्ट पेमेंट करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान उत्तम कुमार ने कहा कि नागरिकों से बिजली बिल न भरने का आव्हान करने वाले वसई विधायक घर पर बैठे हैं। ठाकरे सरकार के मंत्रियों ने बिजली बिल माफ करने का आश्वासन दिया था।


