मुंबई, (सं. भा.): भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाली नीलोबेन सोनी को पत्र भेजकर उनके योगदान की सराहना की है।
11 मई 2026 को जारी इस पत्र में वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान नीलोबेन सोनी ने समर्पण, मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी वह पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेंगी।
पत्र में नीलोबेन सोनी के उत्साह, संगठनात्मक क्षमता और कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि उनका योगदान पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से उनके बहुमूल्य सहयोग और योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद भी व्यक्त किया गया।
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर मेहनत की। चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं के योगदान को अब पार्टी नेतृत्व द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।
राजनीतिक गलियारों में इस तरह के कदम को संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और चुनावी अभियान में उनकी भूमिका को सम्मान देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।
बंगाल चुनाव में मेहनत का मिला सम्मान, नीलोबेन सोनी को मिला प्रशंसा पत्र
RELATED ARTICLES


