- लोगों को मिलेगी जल जमाव से राहत
नालासोपारा:(सं.भा.): मानसून को देखते हुए मनपा ने अपनी सभी तयारियाँ पूरी कर ली है जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किये जा रहा है.वसई विरार मनपा द्वारा किये गए विकास कार्य के अंतर्गत प्रभाग क्रमांक 15 स्थित मनीषा लाड के घर से नालेश्वर नगर तक किये गए गटर निर्माण का उद्घाटन पूर्व उपमहापौर उमेश नाईक, पूर्व नगरसेवक वंश नारायण मिश्रा (टिकारी) व पूर्व नगरसेविका रेशमा चव्हान द्वारा नारियल तोड़कर किया गया. कार्य पिछले कई वर्षों से अधर में था.जिसके कारण क्षेत्र में रहिवासियों को बरसात के दिनों में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था.इस अवसर पर मुख्य रूप से नीलेश चौधरी, बाबु गावड़े, पंडरी पाटिल, चन्द्रकांत नगरकर, विकास पाटिल, दिनेश पारधी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य उपस्थित थे.


