spot_img
Homeअंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर चढ़े मुंबई एनसीबी के हत्थे

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर चढ़े मुंबई एनसीबी के हत्थे

  • मुंबई सहित दिल्ली से पकड़ाए आरोपी
  • 15 करोड़ के ड्रग्स बरामद

मुंबई (सं. भा.) : एनसीबी मुंबई को मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर मुंबई सहित दिल्ली से दो अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार ड्रग तस्करों के पूरे भारत में नेटवर्क फैले होने की जानकारी एनसीबी को हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार बीती 9 नवंबर को मुंबई के एक होटल में 2 किलो कोकीन के साथ एक जाम्बियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच के बाद सोमवार को कार्रवाई करते हुए दिल्ली से एक तंजानियाई महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी एनसीबी मुंबई जोनल निदेशक अमित घावटे ने दी।

इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का खुलासा

त्योहारी सीजन के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रयास में जुटी एनसीबी को खुफिया जानकारी प्राप्त हुई कि एक कुख्यात अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट ने भारत में कोकीन की तस्करी करने की योजना बनाई है। प्राप्त जानकारी के आधार पर ड्रग आपूर्तिकर्ता की पहचान जाम्बिया के नागरिक एलए गिलमोर के रूप में की गई। जांच के बाद गिलमोर के बारे में जो जानकारी और सूचना प्राप्त हुई उंसके अनुसार वह मुंबई के एक होटल में रहने के लिए आने वाला था ।

बैग में मिली 2 किलो कोकीन

एनसीबी मुंबई के अधिकारियों की एक टीम को तुरंत मुंबई स्थित होटल में निगरानी करने के लिए तैनात किया गया। पुलिस को सूचना मिली कि एलए गिलमोर नाम के एक यात्री ने 9 नवंबर को होटल में चेक इन किया। वहां उसकी तलाशी ली गई लेकिन शुरुआत में उसके सामान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। लेकिन जब कैरी बैग की बारीकी से जांच की गई तब बैग के अंदरूनी परतों में कुछ छिपाए जाने का अंदेशा हुआ। जब बैग की अंदरूनी परतें हटाई गईं तो अंदर से कुल 2 किलो कोकीन बरामद हुआ।

आगे की जांच शुरू

गिलमोर 9 नवंबर को विमान से मुंबई आया था। जांच के दौरान पता चला कि गिलमोर को एक हैंडलर द्वारा ब्रीफ किया जा रहा था। उसे माल की डिलीवरी के लिए दिल्ली आने का निर्देश दिया गया था।तदनुसार, एनसीबी – मुंबई की टीम मामले की जांच के लिए तुरंत दिल्ली पहुंची। ड्रग वितरण के लिए चयनित क्षेत्र में निगरानी के लिए जाल बिछाया गया। 11 नवंबर को दिल्ली में एमआर ऑगस्टीनो नामक तंजानिया की महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला को गिलमोर से ड्रग्स मिलना था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com