spot_img
Homeपत्रकार सुनील सिंह को जनरल नरवणे ने किया सम्मानित

पत्रकार सुनील सिंह को जनरल नरवणे ने किया सम्मानित

वरिष्ठ टीवी जर्नलिस्ट तथा ‘श्रेष्ठ भारत’ डिजिटल चैनल के एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट) सुनील सिंह को इंफ्रास्ट्रक्चर की विशिष्ठ रिपोर्टिंग के लिए टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भारत के पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे ने सुनील सिंह को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। मंगलवार की शाम दादर में प्रभादेवी के सुप्रसिद्ध रविंद्रनाथ नाट्य मंदिर सभागृह में टीवी जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से टीवी पत्रकारिता के लिए विभिन्न श्रेणियों में कई पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार, प्रताप सरनाइक, आशीष जायसवाल, विधायक प्रसाद लाड व अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मिजोरम में जब पहली बार रेल पहुंची तो वहां की कठिन पहाड़ियों और घाटियों के बीच कैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास हुआ, कैसे रेल पटरियां बिछाईं गईं और यह चुनौतीपूर्ण काम कैसे पूरा हुआ इसकी पूरी ग्राउंड रिपोर्टिंग सुनील सिंह ने बड़े ही साहसिकता और वास्तविकता से की। इससे पहले सुनील सिंह ने नक्सलवाद प्रभावित गढ़चिरौली में नक्सलियों की चुनौतियों, उनके पराभव और क्षेत्र के सामाजिक व औद्योगिक विकास की जबरदस्त ग्राउंड रिपोर्टिंग की थी। इसके लिए भी उन्हें ‘गौतम प्रतिष्ठान’ के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हाल ही में उन्होंने लोणावला के पास सहयाद्री पर्वत की टाइगर वैली के नीचे से गुजरने वाली दुनिया की सबसे चौड़ी सुरंगों और भारत के सबसे ऊंचे केबल स्टेड ब्रिज पर पहुंचकर वहां की ग्राउंड रिपोर्टिंग भी बहुत ही रोचकता से की।
सुनील सिंह इन दिनों इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास से संबंधित अनेक परियोजनाओं की ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए अपनी विशिष्ट पहचान बन चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com