spot_img
Homeमुंबईछात्रों के लिए अंतिम मौका

छात्रों के लिए अंतिम मौका

  • 12वीं की पूरक परीक्षा के लिए 23 जून तक कर सकेंगे आवेदन, देनी होगी लेट फीस

मुंबई (सं. भा.) । महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की जून-जुलाई में होने वाली पूरक परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी कर दी है। दोनों ही कक्षा की पूरक परीक्षाएं मंगलवार, 24 जून से शुरू होंगी। 12वीं के वे छात्र जो किसी कारणवश पूरक परीक्षा के लिए निर्धारित अंतिम तिथि (22 मई) तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए एक राहत भरी खबर है। मंडल ने ऐसे छात्रों को अतिरिक्त शुल्क के साथ परीक्षा शुरू होने से ठीक एक दिन पहले तक आवेदन करने की सुविधा दी है।
बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, छात्रों को विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका मिल रहा है। 2 जून तक आवेदन करने पर प्रतिदिन 50 रुपये, 13 जून तक आवेदन करने पर प्रतिदिन 100 रुपये और 23 जून तक आवेदन करने पर प्रतिदिन 200 रुपये के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क जमा करना होगा। यह उन सभी छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो किसी विषय में उत्तीर्ण नहीं हो पाए थे या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं।
परीक्षा की समय-सारिणी के अनुसार, 10वीं की पूरक परीक्षा 8 जुलाई को समाप्त होगी। वहीं, 12वीं (जनरल बाइफोकल) की परीक्षा बुधवार, 16 जुलाई तक चलेगी, जबकि 12वीं (वोकेशनल) की परीक्षा शुक्रवार, 11 जुलाई को संपन्न होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com