spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईमामूली बात पर कुरार में हत्या, 2 नाबालिग को हिरासत

मामूली बात पर कुरार में हत्या, 2 नाबालिग को हिरासत

मुम्बई (सं. भा.) । कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए लाॅकडाउन के बीच मालाड के कुरार विलेज में युवक की हत्या कर दी गयी. कुरार पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने कुछ पैसे के लिए युवक की चाकू मारकर हत्या की.

मालाड (पूर्व) के कुरार विलेज स्थित आंबेडकर नगर में रहने वाले 19 वर्षीय करण शिगवण बुधवार की शाम 7.30 बजे अपने दोस्त अक्षय रताटे के साथ अपने घर के पास खड़ा था. इस दौरान 2 नाबालिग समेत 3 युवक उसके पास आए और पैसे की मांग करने लगे. करण ने पैसे देने से इनकार कर दिया. इस बात को लेकर वे करण के साथ मारपीट करने लगे. एक युवक ने पाकेट से चाकू निकाला और उसके पेट में घोंप दिया. आरोपी वहां से फरार हो गए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com