spot_img
Homeमहाराष्ट्रसेवा के 20 वर्ष पूरे, सरल भाषा में रचित ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ का हुआ...

सेवा के 20 वर्ष पूरे, सरल भाषा में रचित ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ का हुआ विमोचन

मुंबई (सं.भा.) आदिवासी विद्यार्थियों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित मानवसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बिड़ला मातुश्री सभागार, मुंबई में भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातनश्री पंडित प्रदीप व्यास जी महाराज द्वारा सरल, सहज एवं भावार्थपूर्ण शैली में रचित ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ ग्रंथ का विधिवत विमोचन मारवाड़ी समाज के प्रतिष्ठित पुरोधाओं, समाजसेवियों एवं भामाशाहों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
पंडित प्रदीप व्यास जी महाराज इससे पूर्व अत्यंत सरल एवं प्रवाहपूर्ण हिंदी भाषा में ‘संपूर्ण रामायण’ तथा ‘जय श्री कृष्ण कथा’ का भावार्थपूर्ण लेखन कर अपनी विशिष्ट साहित्यिक पहचान स्थापित कर चुके हैं। उनकी रचनाओं में धार्मिक एवं आध्यात्मिक विषयों को सहज भाषा में जन-जन तक पहुंचाने का विशेष प्रयास दिखाई देता है। ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ के माध्यम से भी उन्होंने गीता के गूढ़ संदेश और जीवन-दर्शन को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है।
मानवसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपनी दो दशक लंबी सेवा-यात्रा में निराश्रित एवं जरूरतमंद कैंसर पीड़ितों को लंबे समय तक सहायता उपलब्ध कराने सहित विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य किए हैं। वर्तमान में ट्रस्ट द्वारा मानवसेवा धर्मार्थ आवासीय आदिवासी विद्यालय तथा श्री सियाराम मंदिर (निर्माणाधीन) जैसे महत्वपूर्ण सेवा-समर्पित प्रकल्पों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
ग्रंथ विमोचन समारोह में अमरीश अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, धर्मप्रवर्तक सूरज प्रकाश बागला, दिनेश कनोडिया, अनूप गनेरीवाल, इंद्र कुमार पुगलिया, सत्यनारायण अग्रवाल, ब्रजेंद्र कागजी, सियाराम ग्रुप के रमेश पोद्दार, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, राजेंद्र घुवालेवाला, रामेश्वर लाल काबरा, महेश अग्रवाल, शेयर मार्केट के अग्रज शिरोमणि राकेश कठोतिया, राम प्रकाश बूबना, आलोक अग्रवाल, मधुसूदन माहेश्वरी, हास्य सम्राट सुरेश मिश्र सहित अनेक गणमान्य समाजसेवी, भामाशाह एवं मारवाड़ी समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। समारोह में मानवसेवा ट्रस्ट की दो दशक की सेवा-यात्रा की सराहना करते हुए भविष्य में भी समाजसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com