spot_img
Homeमहाराष्ट्रश्रद्धा कपूर का बड़ा फैसला ! 20 करोड़ की फीस के बजाय...

श्रद्धा कपूर का बड़ा फैसला ! 20 करोड़ की फीस के बजाय फिल्म में हिस्सेदारी पर नजर

मुंबई (सं.भा.) बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘ईठा’ को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इसी बीच उनकी एक संभावित नई फिल्म ने भी चर्चा तेज कर दी है। खबरों के मुताबिक, श्रद्धा कपूर को कारोबारी और ‘शार्क टैंक इंडिया’ के पूर्व जज अशनीर ग्रोवर की जिंदगी पर बन रही बायोपिक में उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर की भूमिका के लिए संपर्क किया गया है। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के लिए अभिनेत्री को कथित तौर पर करीब 20 करोड़ रुपये की फीस ऑफर होने की बात सामने आई है।
हालांकि, चर्चा यह है कि श्रद्धा इस रकम को पारंपरिक तरीके से बतौर एक्टिंग फीस लेने के बजाय फिल्म की कमाई में हिस्सेदारी का विकल्प चुन सकती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री प्रोड्यूसर क्रेडिट के साथ फिल्म के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (IPR) में हिस्सेदारी लेने पर विचार कर रही हैं। यानी उनकी कमाई सिर्फ तय फीस तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि फिल्म के कारोबार और मुनाफे से भी जुड़ सकती है।
इस बायोपिक को एंटरप्रेन्योर और स्क्रीनराइटर राहुल मोदी के लिखने और निर्देशित करने की खबर है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के माधुरी जैन ग्रोवर का किरदार निभाने की चर्चा है। हालांकि, अभी तक न तो श्रद्धा कपूर की कास्टिंग और न ही 20 करोड़ रुपये की कथित डील को लेकर आधिकारिक पुष्टि हुई है।
फिल्म इंडस्ट्री में अब कलाकारों के बीच फीस के बजाय प्रॉफिट शेयरिंग और प्रोड्यूसर क्रेडिट को लेकर भी दिलचस्पी बढ़ रही है। ऐसे में अगर श्रद्धा कपूर इस तरह की डील स्वीकार करती हैं तो यह उनके करियर की एक अलग तरह की बिजनेस रणनीति मानी जा सकती है।
फिलहाल श्रद्धा की अगली फिल्म ‘ईठा’ 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके बाद उनकी संभावित बायोपिक डील को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com