मुंबई (सं. भा.) कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से फैल रहा है । सरकार से लेकर सामाजिक संस्थाएँ तक अपने अपने स्तर पर इस महामारी के रोकथाम के लिए प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में परिवर्तन फाउंडेशन ने भी अपनी ओर से प्रयास करते हुए आम जनता के अलावा औंग थाना तथा चौडगरा चौकी के पुलिसकर्मियों को सेनेटाईजर और मास्क वितरित किया। परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी ने औंग थानाध्यक्ष अनूप सिंह के अलावा कल्याणपुर थानाध्यक्ष केशव वर्मा तथा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौडगरा पुलिस चौकी के प्रभारी नीरज कुशवाहा को सेनेटाईजर और मास्क वितरित किए। इस अवसर पर दोपहर का सामना के पत्रकार अजय सिंह ,अधिवक्ता दयाराम सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा हरिशंकर तिवारी भी उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि जब से देश में कोरोना का प्रादुर्भाव हुआ है तब से परिवर्तन फाउंडेशन विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से लोगों को सहयता कर रहा है। पिछले दिनों लगभग 500 लोगों को स्टीम मशीन , सेनेटाईजर स्टैंड, मास्क के अलावा सेनेटाईजर आदी वितरित किया। राजकिशोर तिवारी का कहना है कि परिवर्तन फाउंडेशन के माध्यम से सैंकडों महिलाओं को साड़ी , गरीब व जरूरतमंद को कंबल के अलावा सिलाई मशीन आदी वितरित करने का कार्य निरंतर किया जाता है।


