spot_img
Homeमहाराष्ट्रवनराई पुलिस की माया, नेहा पार्लर पर छत्रछाया

वनराई पुलिस की माया, नेहा पार्लर पर छत्रछाया

  • आस पास के लोगों की नाक में दम लेकिन पुलिस बेदम

मुंबई (सं. भा.):अपनी तेज तर्रार कार्यप्रणाली के चलते कभी मुंबई पुलिस की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस से की जाती थी लेकिन समय के साथ भ्रष्टाचार के दीमक ने मुंबई पुलिस की छवि को दागदार बना दिया है. शिकायत के बावजूद भी न तो उसकी जांच की जाती है और न ही उसका निराकरण दिया जाता है. गोरेगांव पूर्व की वनराई पुलिस तो कार्रवाई न करने के लिए शिकायतकर्ता के फ़ोन को ही ब्लॉक कर देती है.मुंबई में चलने वाले ब्यूटी पार्लर और मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार के साथ अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के होने की शिकायतें आती रहती है,

लेकिन पुलिस उसे नकेवल नजर अंदाज करती है बल्कि उन्हें संरक्षण देने का काम करती है। गोरेगांव पूर्व के हाइवे से सटे वीटभट्टी जो ओबेराय मॉल के पास है वहां नेहा फैमिली हेयर स्टुडियो का बोर्ड लगा कर मालकिन सहनाज अंदर देहव्यापार का धंधा करती है। इस मामले में जब स्थानीय लोग कंट्रोल रूम में शिकायत करते है, तो वनराई पुलिस पार्लर की मालकिन सहनाज को न केवल शिकायत कर्ता का नाम और नंबर बता देती है, बल्कि उसके खिलाफ झूठी शिकायत करने की सलाह देती है.जबकि नियम के अनुसार शिकायतकर्ता का नाम और नंबर गुप्त रखा जाता है। पिछले दिनों कुछ लोगों ने जोन 12 के डीसीपी से मिलकर शिकायत की थी। जिसपर उन्होंने वनराई पुलिस स्टेशन के सीनिअर पुलिस इंस्पेक्टर को इस पार्लर को बंद कराने का साफ आदेश दिया था लेकिन आदेश के बावजूद भी आज भी पार्लर पूर्ववत खुल रहे है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com