spot_img
Homeमुंबई'मेरी लाडली बहन योजना' को घर - घर पहुंचाने के लिए MBMC...

‘मेरी लाडली बहन योजना’ को घर – घर पहुंचाने के लिए MBMC ने बनाई टीम

मीरा-भायंदर (सं. भा.)  राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लागू किए गए महत्वपूर्ण ‘मेरी लाडली बहन योजना’ को घर-घर पहुंचाने के लिए मनपा ने सहायक नोडल अधिकारी के रूप में कर निरीक्षक व वरिष्ठ लिपिक के मातहत कुल 128 अधिकारी, कर्मचारियों को नियुक्त किया है। इसमें संगणक चालक, आशा वर्कर, आंगन वाड़ी सेविका और बचत गट की महिलाओं का समावेश है।

इस योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने की मुहिम में नियुक्त कर्मचारियों को मनपा के सभी 1 से 6 प्रभाग के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह जानकारी मनपा मुख्यालय उपायुक्त रवि पवार ने दी है। इन कर्मचारियों को अपने-अपने प्रभाग में सभी घरों में जाकर 21 से 65 वर्ष की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराधार महिला तथा उस परिवार की केवल एक अविवाहित महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने के लिए पात्र लाभार्थी महिलाओं के ऑफलाइन पद्धति से आवश्यक कागज पत्र जमा करना है। इसके बाद इस योजना का फॉर्म ‘नारी शक्ति दूत एप’ में ऑनलाइन भर कर पंजीकृत करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com