spot_img
Homeउत्तर प्रदेशवन महोत्सव: सरायं शहजादा में फलदार पौधों का कराया गया रोपण

वन महोत्सव: सरायं शहजादा में फलदार पौधों का कराया गया रोपण

फतेहपुर (सं. भा.) । सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा सरायं शहजादा ग्राम समाज में वन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी रामानुज त्रिपाठी, उप प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार शर्मा, खनन अधिकारी, सौरभ कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान अरूण कुमार शुक्ला, समाज सेवी, डीपीओ नमामि गंगे ज्ञान प्रकाश व विभिन्न समाज सेवी प्रतिनिधि, विद्यालयों के बच्चे, शिक्षक, शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का सुभारम्भ रामानुज त्रिपाठी प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा बालम खीरा का वृक्ष रोपित कर किया गया एवं अन्य लोगों द्वारा नीम, बरगद, पीपल, कटहल आदि के पौध रोपित कर किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा अधिक से अधिक वृक्ष रोपित करने हेतु जनमानस को प्रेरित किया गया और कहा गया कि इस भीषण गर्मी से मुक्ति पाने का एक उपाय वृक्षारोपण ही है। मां के नाम एक वृक्ष लगाने हेतु समस्त जनमानस को आवाहन किया गया। ग्लोबल वार्मिंग से बचने हेतु जनपद कों 48 लाख 11 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वन विभाग के अतिरिक्त 26 अन्य विभागों द्वारा रोपण कार्य किया जायेगा। प्रभागीय वनाधिकारी, फतेहपुर द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि 20 जूलाई को पूरे जनपद में वृक्षारोपण किया जायेगा। श्री अरूण कुमार शुक्ला, समाज सेवी एन०जी०ओ० के द्वारा समस्त जनमानक को आवाहन किया गया कि इन वृक्षों की सुरक्षा हेतु ग्राम वासी आगे आयें तथा अपने परिवार की भांति इन वृक्षों का पालन करें। कार्यक्रम में पौध भण्डारण का भी आयोजन किया गया। जूनियर, प्राइमरी स्कूल के बच्चों को एक-एक फलदार पौध वितरित किये गये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com