spot_img
Homeअन्यसंसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए सांसद शेट्टी

संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए सांसद शेट्टी

  • लोगों ने कहा उत्तर मुंबई का रत्न बना देश की संसद का रत्न
  • जगह-जगह हो रहा सम्मान समारोहों का आयोजन

मुंबई (सं. भा.) देश की आजादी का सपना देख रहे हमारे स्वतंत्रता शेनानियों ने जिस भारत की कल्पना की थी उस कल्पना को शाकर करते हुए राजनीति को समाज सेवा से जोड़ दिया गया था ताकि आम लोगों का भला हो सके इस मूल मंत्र को अपनाते हुए उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी पिछले लगभग 32 सालों से राजनीति में अजेय बनकर समाज सेवा को अंजाम देते आ रहे है। उनकी इस तपस्या का फल उस समय सामने आया जब संसद रत्न पुरस्कारों का चयन करने वाली समिति ने देश के 13 सांसदों को विभिन्न कसौटियों पर कसते हुए चयन किया। इसमें उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी का चयन होना उनके मिशन की सार्थकता को साबित करता है। भाजपा के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने वाले गोपाल शेट्टी की समर्पण भावना को देखते हुए 1992 में पार्टी ने इन्हें नगरसेवक पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया। शेट्टी ने पार्टी के भरोसे को कायम रखते हुए जो जीत दर्ज की वह सिलसिला आज 32 साल बाद भी कायम है। 3 बार नगरसेवक, 2 बार विधायक और 2 बार रिकॉर्ड मतों से सांसद बनने वाले गोपाल शेट्टी आज भी 12 से 16 घंटा काम करते हैं। उन्होंने राजनीति को समाज सेवा का माध्यम बनाकर सभी समाज के लोगों का विश्वास जीता है इसीलिए चुनाव भी जीतते है। बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मो, जातियों और वर्गों के लिए काम करने के उनके जूनून ने उन्हें मुंबई से लेकर दिल्ली तक लोकप्रिय बना दिया है। इसका फायदा उनकी पार्टी को मिल रहा है आज उत्तर मुंबई भाजपा का ऐसा अभेद्य दुर्ग बन गया है जहा नगरसेवकी से लेकर विधायकी और सांसद का चुनाव लड़ने के लिए विपक्ष में कोई तैयार नहीं होता। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को उतारकर स्टारडम और मराठी कार्ड खेला था लेकिन उन्हें रिकॉर्ड मतों से हार का सामना करना पड़ा।

बहरहाल गोपाल शेट्टी को संसद रत्न मिलने पर उत्तर मुंबई के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह जगह- जगह शेट्टी का सम्मान करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर भावुक होते हुए गोपाल शेट्टी ने कहा की इस तरह के राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार पाना मेरे लिए गर्व की बात है यह सब उत्तर मुंबई की जनता के प्यार और आशीर्वाद का नतीजा है जिससे मुझे शक्ति और उर्जा मिलती है और मै उनके लिए काम करता हु इस पुरस्कार ने मेरी जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। मेरी पूरी कोशिश होगी की पूरी मुंबई को भाजपामय कर दू।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com