spot_img
Homeअन्यकाव्य सम्मेलन के बीच डॉ. दिनेशकुमार की पुस्तक ‘छंद पंचामृत’ का विमोचन

काव्य सम्मेलन के बीच डॉ. दिनेशकुमार की पुस्तक ‘छंद पंचामृत’ का विमोचन

मुंबई। (सं. भा.) साहित्य और काव्य सृजन को समर्पित एक समारोह में प्रख्यात साहित्यकार डॉ. दिनेशकुमार की काव्य-कृति ‘छंद पंचामृत’ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर साहित्य जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कवियों ने अपनी रचनाओं से समारोह को यादगार बना दिया।

मुंबई के सांताक्रूज पूर्व स्थित पब्लिक स्कूल-कॉलेज एवं विधि महाविद्यालय के सभागार में हिंद सेवा परिषद, नीलम पब्लिकेशन तथा साहित्य संगम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. दिनेशकुमार के काव्य संग्रह ‘छंद पंचामृत’ का विधिवत लोकार्पण संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात चिंतक वीरेंद्र याज्ञिक ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं रक्षा विशेषज्ञ डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पब्लिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश दुबे तथा सम्माननीय अतिथि के रूप में विष्णु दत्त ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कृपाशंकर मिश्र और ‘संझा लोकस्वामी’ के मुंबई संस्करण के संपादक राकेशमणि तिवारी ने काव्य-कृति ‘छंद पंचामृत’ पर अपने विचार प्रस्तुत किए। साहित्यिक चर्चा के साथ आयोजित काव्य सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों और रचनाकारों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

समारोह में युग-प्रवर्तक साहित्य संस्थान के अध्यक्ष दिनेश बैसवारी, पब्लिक विधि महाविद्यालय के निदेशक राजेश दुबे, आर. के. कॉलेज के प्रबंधक2 आर. के. सर तथा पुस्तक के प्रकाशक दिनेश आर. वर्मा की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। काव्य पाठ में रामस्वरूप साहू, ओबैद आज़मी, पंडित राम व्यास उपाध्याय, जवाहरलाल निर्झर, ओमप्रकाश तिवारी, कल्पेश यादव, रवि यादव, जे. पी. सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, सूर्यकांत शुक्ला, वाराणसी से आए आलोक द्विवेदी, प्रेम जौनपुरी, जाकिर हुसैन रहबर तथा मधु चौधरी सहित अनेक कवियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व प्रधानाध्यापक राम सिंह ने किया। समारोह के समापन पर पब्लिक विधि महाविद्यालय के निदेशक राजेश दुबे ने उपस्थित अतिथियों, साहित्यकारों, कवियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com