उन्नाव (सं. भा.) उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव में भगवंतनगर विधानसभा से बीजेपी विधायक आशुतोष शुक्ला के कार्यक्षेत्र, रूपपुर- जोरावरपुर मार्ग पर पिछले करीब 10 माह से टूटी पड़ी पुलिया का निर्माण न होने से वह नाराज हो गए। इस मार्ग से गुजरते समय आज विधायक पुलिया पर धरने पर बैठ गए। उस दौरान उन्होंने कहा मैं बहुत दुखी हूं सूचना देने के बाद भी अधिशासी अभियंता ने निर्माण नहीं कराया 6 माह बाद लोकसभा चुनाव है जनता के बीच कैसे जाएंगे।
शांत ढंग से धरने पर बैठे भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला ने बताया कि यह पुलिया पिछले आठ नौ महीने से खराब है। एक माह पहले सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह को इस बारे में उनको फोन कर अवगत कराया था और क्षतिग्रस्त पुलिया को बनवाने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने मुझे अवगत कराया कि यह पुलिया उनके विभाग में नहीं आती है। 15 दिन बाद दोबारा अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि यह हमारे विभाग में ही है। विधायक ने जेई और संबंधित अन्य अधिकारियों से पुलिया के वर्तमान स्थिति की जानकारी मांगी तो निर्माण कार्य शुरू करने की बात बताई गई। आज मैं जब इसी मार्ग से गुजर रहा था तो देखा कि पुलिया की स्थिति जस की तस बनी है। उन्होंने कहा किमैं कोई ना धरने पर बैठा हूं ना मैं कोई प्रदर्शन पर बैठा हूं। मैं बस अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह को यहां बुलाकर उन्हें सच्चाई से अवगत कराना चाहता हूं।


