spot_img
Homeठाणे/पालघरपुलिस- एन एच ए आई ने मिलाए हाथ

पुलिस- एन एच ए आई ने मिलाए हाथ

  • दुर्घटनाओं में आ सकती है कमी

पालघर (सं. भा.) : मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एन एच ए आई ) और पालघर पुलिस ने प्लान बनाया है। एनएचआई अधिकारी और पालघर एसपी की इस विषय पर पालघर पुलिस मुख्यालय के एसपी कार्यालय में अहम बैठक हुई। बैठक में हाइवे पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट शुरू करने, फ्लाइओवर पर लाइट लगाने, स्ट्रिप्ड रम्बलर, गड्ढे, स्पीड लिमिट, साइन बोर्ड, अनावश्यक रोड काटने, क्रेन और ऐम्बुलेंस की सुविधाओं पर चर्चा हुई।

पालघर के एसपी बाला साहेब पाटील ने एनएचआई के प्रकल्प संचालक सुहास चिटनीस, प्रबंधक सुमित कुमार, रोड कॉन्ट्रेक्टर, रोड सेफ्टी ऑडिटर को हादसे रोकने के निर्देश दिए। पाटील ने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि तलासरी बॉर्डर से लेकर खानीवडे टोल नाका के बीच दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी उपाय बताएं। दुर्घटना वाले क्षेत्रों में हाई क्वालिटी के कैमरे लगाए जाएं। इस पर सुमित ने बताया कि गुजरात बॉर्डर से वर्सोवा ब्रिज के बीच जो दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र हैं, वहां कुछ जगहों पर काम हो चुका है। बाकी जगहों पर काम जारी है। साथ ही, स्ट्रीट जो बंद हैं उन्हें शुरू किया गया है। इस अवसर पर तलासरी के सीनियर पीआई विजय मुदडक, कासा पुलिस स्टेशन के नामदेव बंडगर, मनोर पुलिस स्टेशन के सतीश शिवरकर, यातायात विभाग के आशिफ बेग, हाइवे पुलिस के पुलिस ओव निरीक्षक इरशाद सैयद मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com