spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईबेमौसम की बरसात से मुंबई में बढ़ी ठंड, शॉल और गर्म कपड़े...

बेमौसम की बरसात से मुंबई में बढ़ी ठंड, शॉल और गर्म कपड़े निकालने पड़े, दो- तीन दिन और बादल छाए रहने की संभावना

मुंबई (सं. भा.) । दिसंबर महीने के दूसरे हप्ते में बेमौसम की हुई बरसात से मुंबई में ठंड बढ़ गयी है । उत्तर भारत के कड़ाके की ठंड झेल चुके लोगों को तो कोई खास दिक्कत नहीं हुई लेकिन आम  मुंबईकरों के लिए सोमवार की सुबह थोड़ी हैरान करने वाली थी। कारण की सुबह के बरसात ने अगहन माह में सावन भादव की याद दिला दी। लोगों के अलमारियों और सुटकेशो में संभाल कर रखे गए गरम कपड़े निकालने पड़े। सड़को पर बरसात के चलते फिसलन बढ़ गई।  कई जगह पर वाहन एक दूसरे से भीड़ गए और कही तो बाइक सवार गिरे हुए दिखाई दिए।

हालांकि दो दिन पूर्व से ही मुंबई के आसमान पर बादल सूरज के साथ आंखमिचौली खेल रहा था लेकिन गुरुवार की रात छाये घने बादलों ने शुक्रवार की सुबह रिमझिम से तापमान को गिरा दिया। यह सिलसिला सोमवार की सुबह तक जारी रहा जिससे कहीं-कहीं छिटपिट जलभराव देखने को मिला।  पश्चिमी उपनगर के कई इलाकों में ज्यादा बारिश हुई जबकि अन्य उपनगरों में फुहारें पड़ी । मुंबई क्षेत्रीय मौसम विभाग की शुभांगी भूटे ने कहा कि इस बीच एक-दो दिनों में मुंबई में बादल छाए रहने की संभावना है। मुख्य कारण है कि अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मध्य महाराष्ट्र में गरज के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना बताई है। उत्तर की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं मध्य महाराष्ट्र के उत्तरी जिलों में ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने  और 16 दिसंबर के बीच धुले, जलगांव, नासिक और नंदुरबार जिलों में अलर्ट जारी किया है। सोमवार की सुबह की बारिश से वातावरण में ठंडी हवाएं चलने लगी।  जिससे कहीं -कहीं बिल्डिगों में अलाव जलाकर हाथ सेक कर ठंडी भगाते लोग नजर आए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com