नालासोपारा (सं. भा.): पालघर जिले की प्रसिद्ध स्त्रीरोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ, आयुर्वेद तज्ञ तथा नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग एवं प्रसूति तंत्र विभाग की प्रमुख डॉ. ऋजुता ओमप्रकाश दुबे को “सुश्रुतरत्न” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 8 मई 2026 को मुंबई स्थित डी.वाई. पाटील यूनिवर्सिटी में आयोजित “अनुशल्य जिज्ञासा” राष्ट्रीय परिसंवाद (नेशनल सिम्पोजियम ऑफ पैरासर्जिकल प्रोसीजर्स) के दौरान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (MARBISM) एवं नेशनल कमीशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (NCISM) के अध्यक्ष डॉ. मुकुल पटेल की उपस्थिति में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डी.वाई. पाटील स्कूल ऑफ आयुर्वेद के डीन डॉ. महेश कुमार हारित, पोदार आयुर्वेद कॉलेज की डीन डॉ. संपदा संत, आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. अमरप्रकाश द्विवेदी, राजलक्ष्मी पाटील तथा आयुर्वेद व्यासपीठ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. विनय वेलणकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. ऋजुता दुबे को पालघर जिले में आयुर्वेद शिक्षा, स्त्रीरोग एवं प्रसूति चिकित्सा तथा महिलाओं की स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और समर्पित कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उनके इस सम्मान को नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के लिए गर्व का क्षण बताया जा रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे, प्राचार्या डॉ. हेमलता शेंडे, अध्यापकगण, विद्यार्थी, कर्मचारी एवं अस्पताल स्टाफ ने डॉ. ऋजुता दुबे का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगे के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।
पालघर की आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. ऋजुता दुबे को राष्ट्रीय सम्मान
RELATED ARTICLES


