spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईइश्क में अंधा बेटा बना चोर, मां के गहने बेचकर गर्लफ्रेंड पर...

इश्क में अंधा बेटा बना चोर, मां के गहने बेचकर गर्लफ्रेंड पर उड़ाए पैसे

मुंबई (सं.भा.) मायानगरी मुंबई से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। गोरेगांव पूर्व के संतोष नगर इलाके में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन धूमधाम से मनाने और उसके शौक पूरे करने के लिए अपनी ही मां के लाखों रुपए के गहने चोरी कर बेच दिए। चोरी की रकम से आरोपी ने प्रेमिका और उसकी सहेली के साथ पार्टी की, जबकि कुछ पैसे नशे में भी उड़ा दिए। मामले का खुलासा होने के बाद दिंडोशी पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक संतोष नगर स्थित ओमकार टेलकर सोसायटी में रहने वाली महिला ने घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि घर से करीब 3 लाख 32 हजार रुपए कीमत के गहने और नकदी गायब हैं। शिकायत के बाद दिंडोशी पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को घर के ही सदस्य पर शक हुआ। पूछताछ के लिए महिला के छोटे बेटे को हिरासत में लिया गया। शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पूरा सच उगल दिया। आरोपी ने कबूल किया कि उसने गर्लफ्रेंड का जन्मदिन खास बनाने के लिए मां के गहने चोरी कर बेच दिए।
पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी के पैसों से आरोपी ने अपनी प्रेमिका और उसकी सहेली के साथ होटल और पार्टी में जमकर खर्च किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने कुछ रकम नशे पर भी खर्च कर दी।
दिंडोशी police ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से करीब 33 ग्राम सोने और 22 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। मामले में युवक की प्रेमिका को भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com