आनंद दुबे ने 500 छतरियां बांटकर बरसाई राहत
मुंबई (स भा): युवासेनाप्रमुख तथा विधायक आदित्य ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने कांदिवली-पूर्व के ठाकुर विलेज में एक सराहनीय पहल की। उन्होंने लगभग 500 जरूरतमंद लोगों को मुफ्त छतरियां वितरित कीं, जिससे उन्हें आगामी बरसात से बचने में मदद मिलेगी।
यह आयोजन कल हुआ और इस मौके पर शिवसेना के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। आनंद दुबे ने बताया कि वह पिछले कई सालों से आदित्य ठाकरे के जन्मदिन पर छतरी वितरण करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरसात की शुरुआत में जरूरतमंदों के लिए छतरी से बेहतर उपहार और क्या हो सकता है? यह उन्हें बारिश में भीगने से बचाएगा और साथ ही, उन्हें उनके प्रिय नेता के जन्मदिन पर मिले इस उपहार की याद भी दिलाएगा।


