spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबई20 जनवरी को तीन पुस्तकों- कोरोना-डाउन'- राजेश विक्रांत, 'एलओसी: लव अपोज क्राइम'-...

20 जनवरी को तीन पुस्तकों- कोरोना-डाउन’- राजेश विक्रांत, ‘एलओसी: लव अपोज क्राइम’- जिज्ञासा पटेल व ‘इंकड बाई सौल’- निधि गौतम का होगा विमोचन, विमल मिश्र, प्रेम शुक्ल, प्रभाकर पवार, मयंक पाण्डेय, आफताब आलम, शिवजी सिंह की प्रमुख उपस्थिति में राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक विकलांग की पुकार का विशिष्ट आयोजन, ह्रदयेश मयंक को दिया जाएगा डॉ गिरिजा शंकर त्रिवेदी साहित्य सम्मान

मुंबई (सं. भा.) : राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक विकलांग की पुकार परिवार द्वारा बुधवार 20 जनवरी की शाम साढ़े 6 बजे से सांताक्रुज पूर्व के मौलाना आजाद सभागृह में अखबार के प्रबंध संपादक राजेश विक्रांत के लेखन, पत्रकारिता व साहित्य के 30 साल पर एक विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार विमल मिश्र, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विकलांग की पुकार के संरक्षक प्रेम शुक्ल, वरिष्ठ पत्रकार प्रभाकर पवार, युवा साहित्यकार व ‘पलायन- पीड़ा-प्रेरणा” के लेखक मयंक पाण्डेय, पत्रकारिता कोश के संपादक आफताब आलम और साहित्यप्रेमी शिवजी सिंह की प्रमुख उपस्थिति में किया जाएगा। अखबार के कार्यकारी संपादक सरताज मेहदी ने कहा कि यह अवसर पर जाने माने पत्रकार, व्यंग्यकार व अखबार के प्रबंध संपादक राजेश विक्रांत के लेखन, साहित्य व पत्रकारिता में 30 वर्ष की निरंतर सक्रियता का जश्न भी है। लिहाजा इस अवसर पर विकलांग की पुकार के एक खास अंक का विमोचन भी इस मौके पर किया जाएगा। उन्होंने जिस तरह से साहित्य व पत्रकारिता में असाधारण प्रसिद्धि प्राप्त की है, वह अतुलनीय है। समस्त मुंबई महानगर में उनकी छवि बुद्धिजीवी पत्रकार व व्यंग्यकार के रूप में है। पत्रकारिता व साहित्य क्षेत्र की सैकड़ों प्रतिभाओं को उन्हें ने तराशकर एक महत्वपूर्ण मुकाम दिया है। साहित्यिक, पत्रकारीय, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के वे जाने माने आयोजक हैं। 1 जनवरी, 1965 को उत्तर प्रदेश के अमेठी में उनका जन्म हुआ। कर्मभूमि मुंबई में 1990 से स्वतंत्र रुप से लेखन और पत्रकारिता की शुरूआत की। विविध विषयों पर देशभर की 50 से अधिक पत्र-पत्रिकाओं में अब तक राजेश विक्रांत जी के 13,000 से भी ज्यादा लेख प्रकाशित हो चुके हैं। वे पत्रकारिता कोश व मीडिया डायरेक्टरी के सहायक संपादक तथा विकलांग की पुकार के प्रबंध संपादक हैं। दोपहर का सामना दीपावली विशेषांक-2011 के संपादन मंडल सदस्य रह चुके विक्रांत जी पत्रकार विकास संघ की पत्रिका पीवीएस दर्पण के संपादक हैं।


व्यंग्य लेखन में विशेष रूचि रखने वाले विक्रांत जी ने “दोपहर का सामना” में साप्ताहिक व्यंग्य स्तंभ “बतरस” और “सन्डे 360” का लेखन किया है। उनकी पुस्तक “बतरस” का ई बुक संस्करण 2017 में स्टोरीमिरर द्वारा प्रकाशित हुआ। इस कृति के लिए उन्हें महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा “आचार्य रामचंद्र शुक्ल व्यंग्य पुरस्कार” से  सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वे “दोपहर का सामना” में व्यंग्य स्तम्भ “विक्रांत व्यू” के स्तंभकार हैं। उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं— सत्संग सार (संपादन-2001), मुंबई में एक और समंदर (संपादन-2005), कथा पुष्पांजलि (मराठी से हिंदी में अनुवाद-2012), हास्य से पगी यादें (मराठी से हिंदी में अनुवाद-2012), मुंबई माफिया: एक एन्साइक्लोपीडिया (मराठी से हिंदी में अनुवाद-2012), श्रीमत परमहंस अद्भुत चरित (संपादन-2013), महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद गिरिजी महाराज गौरव ग्रंथ (सह-संपादन), अवधी ग्रन्थावली, खण्ड 6 शब्दकोश (संपादन मण्डल सदस्य), बतरस (व्यंग्य संग्रह-2015), आमची मुंबई- 2019 अमेठी के मुंबईकर (अवध भारती प्रकाशन, बाराबंकी, उप्र, 2019) एलओसी: लव अपोज क्राइम ( संपादन, 2020) तथा कोरोना-डाउन (2021)
श्री राजेश विक्रांत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर श्री अभय मिश्र द्वारा संपादित पुस्तक “राजेश विक्रांत: व्यक्ति एक व्यक्तित्व अनेक” का अक्टूबर 2015 में “विकलांग की पुकार” द्वारा प्रकाशन हुआ है। वे परम पूज्य स्वानन्द बाबा सेवा न्यास, श्रुति संवाद साहित्य कला अकादमी, लोकायन, प्रेम शुक्ल फाउंडेशन, अवधी सम्मेलन, आशीर्वाद, अमेठी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं वाजा इंडिया आदि संस्थाओं से संबद्ध हैं। उन्हें शांति के उन्नायक महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती पर ओस्लो, नॉर्वे की संस्था भारतीय- नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम द्वारा
पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए 2 अक्टूबर 2020 को  प्रथम महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया जा चुका है।
कार्यक्रम में सम्मानमूर्ति आशीर्वाद के डायरेक्टर डा उमाकांत बाजपेयी, अंतरराष्ट्रीय शायर डॉ सागर त्रिपाठी, कवि, गीतकार डा रजनीकांत मिश्र, एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह, पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र, मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष व एस्ट्रोलॉजी टुडे के संपादक आचार्य पवन त्रिपाठी व समाजसेवी चिकित्सक डॉ नीलेश कोयन्डे रहेंगे। इस अवसर पर सुविख्यात कवि तथा चिंतन दिशा के संपादक ह्रदयेश मयंक को द्वितीय “डॉ गिरिजा शंकर त्रिवेदी साहित्य सम्मान” प्रदान किया जाएगा। साथ ही भारत पब्लिकेशन, मुंबई द्वारा प्रकाशित आलेख संग्रह ‘कोरोना-डाउन’- राजेश विक्रांत, उपन्यास ‘एलओसी: लव अपोज क्राइम’- जिज्ञासा पटेल व कविता संग्रह ‘इंकड बाई सौल’- निधि गौतम का विमोचन भी किया जाएगा।


कार्यक्रम में कवयित्री सुश्री संगीता तिवारी ‘आसमा’ काव्यपाठ करेंगी। संचालन लोकायन के अध्यक्ष व दोपहर का सामना के मुख्य उप संपादक कवि अभय मिश्र करेंगे। आभार प्रदर्शन जानेमाने मंच संचालक व व्यंग्यकार डॉ अनंत श्रीमाली द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजन समिति में व्यवसायी पृथ्वीराज शेट्टी, वरिष्ठ पत्रकार सैयद सलमान, पत्रकार अजय सिंह, युवा पत्रकार अमित कुमार,
धर्मेंद्र पांडेय, निमेश जोबनपुत्रा, नूर हसन, कवि रवि यादव आदि का समावेश है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com