spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईजुआड़ियों के अड्डे पर पुलिस का छापा, बाकी भाग गये एक गिरफ्तार

जुआड़ियों के अड्डे पर पुलिस का छापा, बाकी भाग गये एक गिरफ्तार

वसई (सं. भा.)। वालीव पुलिस ने जुए के अड्डे पर अचानक छापा मारकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है जबकि बाकी जुआड़ी  भागने मे सफल रहे। नवजीवन इलाके में जुआ खेलने के आरोप में एक ५७ वर्षीय अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उक्त मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वालीव पुलिस स्टेशन में तैनात सिपाही गजानन गरीबे ने पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत देकर बताया है कि विजय रामघार सिंह (५७) नामक आरोपी को १२ दिसंबर को नवजीवन स्थित खाली जगह पर सोरट नामक जुआ खेलते पाया गया। मौके से उसके पास से ४७० रुपए का माल जब्त हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुंबई जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उक्त मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com