उन्नाव (सं. भा.) भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल उन्नाव में शिक्षाविद एवं लेखक नरेंद्र भदौरिया की पुस्तक अमेय के विमोचन कार्यक्रम में पहुंचे। भव्यता के साथ विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सहित उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता सहित अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम के बाद प्रेम शुक्ल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी पर बड़ा बयान दिया है। वही इंडिया गठबंधन को पाखंडियों का गठबंधन बताया है।

प्रेम शुक्ल ने राहुल गांधी के यूरोप दौरे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है की राहुल गांधी यूरोपीय दौरा नहीं कर रहे हैं भारत विरोधी जो आई एस आई के लिए यूरोपीय यूनियन में काम करते हैं, ऐसे लोगों के साथ दौरा कर रहे हैं। राहुल गांधी पहले से ही चीन के चंदे पर पल कर लगातार भारत विरोधी जहर उगलने का काम करते हैं। जब जी-20 के माध्यम से विश्व में भारत का परचम लहरा रहा है तो भारत विरोधी शक्तियों के साथ जिस तरह से जुटे हुए हैं यह सिद्ध करता है कि वह भारत द्रोही हैं। उनका भारत, भारतीयता और भारत माता से विरोध कायम है । वही इंडिया गठबंधन पर प्रेम शुक्ला ने कहा कि इंडिया नहीं पाखंडियों का गठबंधन है। यह जो एकता वह सिर्फ राजनीति मजबूरी है।
यह लोग सिर्फ मोदी विरोधी गठबंधन बनाने का प्रयास कर रहे हैं जबकि इनके बीच अंतर भेद बहुत ज्यादा है।


