spot_img
Homeमुंबईनही मिला महिला का प्यार तो उसकी 5 साल की बेटी को...

नही मिला महिला का प्यार तो उसकी 5 साल की बेटी को अगवा कर लिया।

  • आरोपी हुआ गिरफ्तार

मुंबई (सं. भा.) नागपाड़ा पुलिस ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को, एक महिला की पांच साल की बेटी का कथित तौर पर अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को इगतपुरी रेलवे स्टेशन से एक आउटस्टेशन ट्रेन के बाथरूम से पकड़ा हैं जहां वो बच्ची को लेकर छिपा था। पुलिस निरीक्षक सचिन कदम ने बताया कि आरोपी रोतिन घोष पीड़िता की मां से शादी करना चाहता था और उस पर दबाव बनाने के लिए उसने यह षडयंत्र रचा था। बच्ची को सुरक्षित उसके पैरेंट्स के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक घोष दिहाड़ी मजदूर है और लड़की की मां उसके साथ रिश्ते में थी। जब उसका पति बाहर होता था तो वह उससे मिलने जाती थी। वह कथित तौर पर महिला को अपने पति को छोड़ने और उससे शादी करने की धमकी देता था, लेकिन वह इंकार करती रही। पहले भी वह महिला के साथ भाग चुका है लेकिन दो घंटे बाद वापस लौट आया था। पुलिस उपायुक्त (जोन-3 ) अकबर पठान ने बताया कि मंगलवार की रात को जब बच्ची लापता हो गई तो महिला को शक हुआ कि घोष उसे उठाकर ले गया।

है, जब लड़की बुधवार सुबह तक वापस नहीं लौटी तो महिला और उसके पति ने पुलिस से संपर्क किया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश कुमार ठाकुर ने छह टीमों का गठन किया, पुलिस को संदेह था कि वह और लड़की कोलकाता में अपने पैतृक स्थान ले जाने वाली ट्रेन में है।

घोष लड़की को शालीमार एक्सप्रेस में ले गया था। जीआरपी को दोनों ट्रेन में वो नहीं मिले। घोष के मोबाइल फोन की लोकेशन की जांच की तो वह शालीमार से मिलती- जुलती निकली, ट्रेन के बाथरूम की भी जांच हुई। ये दोनों उसके एक कोच के बाथरूम में मिले।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com