मुंबई (सं. भा.)। एक तरफ सरकार कोरोना काल मे दो गज दुरी का फरमान जारी करती है तो कांदिवली मे देह व्यवसाय करने वाली वैश्याएं ग्राहकों को अपने और नजदीक करने के लिए डटी रहती है। कांदिवली स्टेशन पश्चिम स्थित भाजी मार्केट से लेकर रिक्शा स्टैंड तक शाम ढलते ही वेश्याओं का जमावड़ा शुरु हो जाता है। लॉकडाउन के दौरान बंद रहने वाले जिश्म फरोशी का कारोबार लॉकडाउन खुलने के बाद फिर शुरु हो गया है। एक तरफ लोग जहां कोरोना से बचने के लिए मास्क और दो गज दुरी के नियम का पालन कर रहे हैं। वहीं अपने अदाओं से ग्राहकों को फसाकर पास के हैपी होम गेस्ट हाउस मे धंधा करते है। सुत्रों के अनुसार इसके पिछे एक सिंडीकेट काम करता है जो ग्राहको और वैश्याओं को हैपी होम गेस्ट हाउस तक पहुंचाता है। लोग बताते है कि गेस्ट हाउस के मालिक की बीट पुलिस निरिक्षक से सेटिंग होने से यह कारोबार फल फुल रहा है। रेलवे से यात्रा करने वाली महिला यात्रियों के साथ स्थानीय दुकानदारों और रहिवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार तो कामकाजी महिलाओं को ग्राहक धंधे वाली समझ कर छेड़ देते है। इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन के साथ स्थानीय विधायक योगेश सागर को भी की गई है। जिसपर गत दिनों योगेश सागर ने पुलिस को इसके खिलाफ कार्यवाई करने का निर्देश दिया है।
विधायक के शिकायत के बाद भी चल रहा है वेश्या व्यवसाय, कांदिवली स्टेशन के बाहर होता है जिश्म फरोशी का सौदा, पास के हैप्पी होम गेस्ट हाउस मे होता है धंधा
RELATED ARTICLES


