spot_img
Homeमुंबईसफाई कर्मचारियों को मिलेगा नया आशियाना, फोर्ट में बनेगी 54 घरों की...

सफाई कर्मचारियों को मिलेगा नया आशियाना, फोर्ट में बनेगी 54 घरों की कॉलोनी

मुंबई, (सं. भा.) शहर को साफ-सुथरा रखने वाले सफाई कर्मचारियों को बेहतर आवास उपलब्ध कराने की दिशा में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बड़ा कदम उठाया है। फोर्ट इलाके में सफाई कर्मियों के लिए 54 नए घरों की कॉलोनी बनाने की योजना पर काम तेज कर दिया गया है। इसके लिए बीएमसी ने महाराष्ट्र तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण से अंतिम तटीय नियमन क्षेत्र (सीआरजेड) मंजूरी मांगी है।

प्रस्तावित परियोजना के तहत कोचीन स्ट्रीट और कालीकट स्ट्रीट स्थित ‘मनपा स्टाफ कॉलोनी नंबर-3’ का पुनर्विकास किया जाएगा। इस योजना में नौ मंजिला इमारत बनाई जाएगी, जिसमें सफाई कर्मचारियों के लिए 238 वर्ग फुट के 54 आवास तैयार किए जाएंगे। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, यह योजना पिछले एक वर्ष से मुंबई पोर्ट प्राधिकरण के साथ लीज संबंधी औपचारिकताएं लंबित रहने के कारण अटकी हुई थी। अब मुंबई पोर्ट प्राधिकरण से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद बीएमसी ने निर्माण कार्य शुरू करने के लिए अंतिम सीआरजेड अनुमति हेतु आवेदन किया है।

मनपा का कहना है कि ‘आश्रय योजना’ का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों को सुरक्षित और बेहतर आवास उपलब्ध कराना है, ताकि शहर की सेवा में जुटे कर्मियों को मूलभूत सुविधाओं के साथ सम्मानजनक जीवन मिल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com