spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईबीयर बार में सोशल डिस्टेसिंग नदारद, जल्द बंद होने से वाइन...

बीयर बार में सोशल डिस्टेसिंग नदारद, जल्द बंद होने से वाइन शॉप वाले परेशान, पीयक्कड़ों को बारों से खरीदना पड़ता है महंगी शराब

फाईल फोटो

मुंबई (सं. भा.)। वैश्विक महामारी कोरोना का फैलाव न हो इसके लिए मनपा ने गाइड लाइन जारी करते हुए रेस्टोरेंट और बीयर बारों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए ग्राहकों के लिए खोलने का आदेश दिया। मनपा के इस गाइड लाइन का कुछ हद तक रेस्टोरेंट मालिक तो पालन करते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर बीयर बारों में सोशल डिस्टेसिंग के नियम पूरी तरह नदारद दिखाई दे रहे हैं। ना ही एक टेबल छोड़ कर ग्राहकों को बैठाया जा रहा है ना ही बार बालाओं की संख्या ही कम की गई है। इस की पुष्टी हाल ही में उत्तर मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिलीप सावंत की स्पेशल टीम द्वारा कांदिवली पूर्व के ललित बीयर में की गई छापा मारी से होता है। पुलिस टीम से उस दौरान पाया कि वहां सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां पूरी तरह उड़ाई जा रही थी। डेढ़ दर्जन से अधिक वहां बार बालाओं को ग्राहकों को खुश करने के लिए रखा गया था। गोरेगांव पूर्व, हाईवे के बगल में स्थित सोना बीयर बार में भी कोरोना को लेकर बनाई गई गाइड लाइन की अनदेखी की जा रही है। कोरोना के गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाने वाले बांद्रा और लोअर परेल के नाइट क्लबों में भी मनपा अधिकारियों द्वारा छापा मारी की गई। यह दोनो क्लब तड़के ४ बजे तक चलाए जा रहे थे। मनपा अधिकारियों ने पाया कि इन क्लबों में २ हजार से  अधिक लोग बगैर मास्क लगाए मजा-मस्ती करने में मसगुल थे। इस प्रकार की कार्रवाई के बाद मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए कहा हैं कि अगर नाइट क्लबों में दिशा निर्देश का पालन नही किया जाएगा तो मुंबई में एक बार फिर से नाइट कर्फ्यू  लगाने को मजबूर होना पड़ेगा।

फाईल फोटो

गौरतलब है कि बीयर बार और नाइट क्लबों को रात साढ़े ग्यारह बजे तक खुला रखने की अनुमति दी गई है। मुंबई के वाइन शॉप को रात ९ बजे तक खुला रखने की अनुमति है। साथ ही वाइन शॉप बंद होने के बाद बीयर बार मालिकों को निर्देश जारी किया गया है कि जो लोग शराब खरीद कर घर ले जाना चाहते हैं उन्हें प्रींट रेट में ही शराब की बोतल बेची जाए। इन सब दिशा निर्देशों का बीयर बार मालिक पालन करते हुए दिखाई नही दे रहे हैं। जो लोग शराब की बोतल वहां से पार्सल ले जाना चाहते हैं उन शराबियों को महंगे कीमत पर शराब बेच रहे हैं। बीयर बार के कीचन में काम करने वाले वर्कर्स भी मुंह पर मास्क नही पहनते हैं। ऐसी जानकारी जानकार सूत्रों द्वारा दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com