मुंबई (सं. भा.)। मनपा अधिकारी पुलिस के साथ मिलकर जहां बिना मास्क घुमने वालों पर जुर्माना लगाने मे जुटे हुए हैं। वही भाजी मार्केट मे जुटने वाली भीड़ से शोसल डिस्टेसिंग की न केवल धज्जियां उड़ाई जा रही है। बल्कि कोरोना नियमों का भाजीपाला किया जा रहा है। एक तरफ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लोगों से लाकडाउन से बचने के लिए मास्क लगाने की अपील कर रहे हैं। दुसरी तरफ भाजी मार्केट, मच्छी मार्केट जैसे अन्य बाजारों मे इन नियमों का कोई पालन नहीं किए जा रहे है। जबकि सरकार ने एसएमएस अर्थात शोसल डिस्टेसिंग, मास्क और सेनिटाईजेशन का संदेश दिया हुआ है।
कांदिवली पश्चिम के लालजी पाड़ा से लिंक रोड क्रास कर इरानी वाड़ी की तरफ जाने वाले मार्ग पर लगने वाले भाजी मार्केट सुबह शाम भीड़ का इस तरह जमावड़ा होता है कि वहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल होता है, न तो वहां शोसल डिस्टेसिंग का पालन होता है और ना ही कोई मास्क लगाकर आता है। जिससे इस क्षेत्र मे कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका हो गई है। एक तरफ मनपा और पुलिस कर्मी, मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल के आदेश के अनुसार बिना मास्क वालों पर अभियान चलाने की बात करते है लेकिन वे यहां भाजी मार्केट या मच्छी मार्केट शाम को आने की हिम्मत नही करते हैं।


