spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईसफाई और सड़कों पर सख्ती, BMC ने युवाओं को दी जिम्मेदारी

सफाई और सड़कों पर सख्ती, BMC ने युवाओं को दी जिम्मेदारी

मुंबई (सं.भा.) मुंबई की सड़कों पर गड्ढों और शहर में फैली गंदगी को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों और सवालों के बीच अब बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) एक नई पहल के साथ सामने आई है। शहर और उपनगरीय इलाकों में निगरानी मजबूत करने के लिए ‘जेन-जी’ यानी युवाओं को जिम्मेदारी देने की योजना बनाई गई है, जिसके तहत 50 युवाओं को ‘सिविक फेलो’ के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

इस योजना के तहत चयनित युवा अलग-अलग इलाकों में सड़कों के गड्ढों, कचरे और सफाई से जुड़ी समस्याओं की निगरानी करेंगे। ये फेलो मोबाइल और डिजिटल टूल्स की मदद से रियल-टाइम डेटा और तस्वीरें सीधे प्रशासन तक पहुंचाएंगे, जिससे शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।
इस पहल का प्रस्ताव भाजपा नगरसेवक तेजिंदर सिंह तिवाना द्वारा लाया गया है। ‘मेयर नेक्स्ट जेन फेलोज’ कार्यक्रम के तहत 25 से 30 वर्ष आयु वर्ग के 50 प्रशिक्षित युवाओं को इसमें शामिल करने की सिफारिश की गई है। प्रस्ताव को जल्द ही मनपा सदन की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

योजना को पहले चरण में मनपा के 10 प्रशासनिक वार्डों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया जा सकता है। इसके सफल होने पर इसे पूरे शहर में विस्तार देने की योजना है।
युवाओं को अनुभव, शहर को राहत:
इस पहल से युवाओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिलेगा, वहीं नागरिकों को गड्ढों की समय पर मरम्मत, बेहतर सफाई और शिकायतों के त्वरित समाधान का लाभ मिल सकेगा। इससे शहर में नागरिक सहभागिता भी बढ़ेगी और व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com