spot_img
Homeमहाराष्ट्रनिलंबित हुआ तो बना वर्दी वाला गुंडा

निलंबित हुआ तो बना वर्दी वाला गुंडा

  • पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई (सं. भा.): पुलिस विभाग से निलंबित किए जाने के बाद भी सुधरने की जगह वह वर्दी वाला गुंडा बन गया और लोगों को लुटने लगा।
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुलिस विभाग से बर्खास्त 50 वर्षीय उत्तम केशव मोरे को गिरफ्तार किया है। वह डोंबिवली का रहिवासी है। उसे 2005 में पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर अपने आईडी कार्ड के जरिए लोगों से जबरन पैसा वसूली कर रहा था। जांच में पता चला है कि पिछले कुछ समय में आरोपी ने दहिसर, कांदिवली, बोरीवली के कई लोगों से लूट की थी, यहां तक कि कुछ लोगों से तो सोने के जेवर और अन्य कीमती सामान भी जबरन ले लिया था। वर्दी का रौब दिखाकर लूटमार करने वाले आरोपी को एक दुकानदार की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उत्तम मोरे ने दहिसर इलाके की एक पान टपरी में गुटखा मांगा। दुकान मालिक ने उसे एक पैकेट दे दिया, फिर मोरे ने अपना आईडी कार्ड दिखाया और पैसे मांगा और नहीं देने पर दुकान मालिक को गिरफ्तारी की धमकी दी। पैसे नहीं मिलने पर दुकान मालिक को सड़क पर खींचकर ले गया और उसकी जेब से 4500 रुपए जबरदस्ती निकाल लिया। इतना ही नहीं उसे घसीटकर एक एटीएम तक ले गया और उससे 10 हजार रुपये निकालने को कहा।
घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और इलाके के सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपी को पहचान हुई और पता चला कि बर्खास्त पुलिस वाला है। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में उसने बताया कि नौकरी से निकाले जाने के बाद ओरिजिनल आई कार्ड जमा हो गया था लेकिन आरोपी ने उसकी एक कॉपी बनाकर अपने पास रखी हुई थी और उसी आईडी की मदद से लूटमार और जबरन वसूली करता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com