spot_img
Homeमहाराष्ट्रठाणे पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन ऑल आउट' 9 वांटेड सहित 101 आरोपी...

ठाणे पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ 9 वांटेड सहित 101 आरोपी धराए

ठाणे (सं.भा.): शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने सहित फरार आरोपियों को पकड़ने के उदेश्य से ठाणे पुलिस आयुक्त के आदेश पर गुरुवार को ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ अभियान चलाया गया। इसके तहत पुलिस ने 9 वॉन्टेड समेत 98 मामलों में कुल 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आयुक्त जयजीत सिंह के निर्देश पर संयुक्त आयुक्त आयुक्त दत्तात्रय कराले, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक मोराले के मार्गदर्शन तथा विभिन्न डीसीपी के नेतृत्व में ऑपरेशन ऑल आउट के तहत यह कार्रवाई की गई। ठाणे, भिवंडी, कल्याण, उल्हासनगर और अंबरनाथ में हुई कार्रवाई में अवैध हथियार रखने के मामले में 5 को, शराब बिक्री करते 37 को, जुआ प्रतिबंध कानून के तहत 7 लोगों को, नशीले पदार्थों की तस्करी में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके
साथ ही 9 वॉन्टेड और अन्य मामलों में 7 लोग पुलिस के हाथ लगे। ऑपरेशन ऑल ने आउट में 265 अधिकारियों तथा 1526 पुलिस जवानों को लगाया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com