spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईहर भूमिका में कुछ नया करने की चाह, यही है दिव्या दत्ता...

हर भूमिका में कुछ नया करने की चाह, यही है दिव्या दत्ता की पहचान

मुंबई (सं.भा.)। फिल्म जगत में तीन दशक से अधिक समय बिताने वाली अभिनेत्री दिव्या दत्ता आज भी अपने काम को लेकर उतनी ही उत्साहित हैं। उनका मानना है कि अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हर बार कुछ नया करना जरूरी होता है।
दिव्या दत्ता का कहना है कि उन्होंने हमेशा वही भूमिकाएं चुनीं, जिनसे उन्हें सच्ची खुशी मिलती है। उनके अनुसार, कलाकार के लिए यह जरूरी है कि वह ऐसे माहौल में काम करे, जहां वह खुलकर अपने किरदार को जी सके और अपने काम का आनंद ले सके।
अपने लंबे अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि दर्शकों का स्नेह है। जब लोग उन्हें अपने परिवार जैसा मानते हैं, तो वही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान होता है।
दिव्या दत्ता ने बताया कि उनका पूरा सफर खुद को लगातार नए रूप में प्रस्तुत करने का रहा है। वह मानती हैं कि एक ही तरह की भूमिकाओं में सीमित रहना सही नहीं है, बल्कि समय-समय पर बदलाव और नए प्रयोग करना ही कलाकार को आगे बढ़ाता है।
जिंदगी के प्रति अपने नजरिए पर उन्होंने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन हर पल को खुलकर जीना और उसका आनंद लेना ही सबसे अहम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com