spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईसरकार ने दी विधायक फंड से ऑक्सिजन प्लांट लगाने की अनुमति

सरकार ने दी विधायक फंड से ऑक्सिजन प्लांट लगाने की अनुमति

मुंबई (सं. भा.)। कोरोना के दुसरी लहर मे सबसे बड़ी समस्या ऑक्सिजन को लेकर हो रही है राज सरकार के तमाम कोशिसों के बावजूद भी पर्याप्त मात्रा मे ऑक्सिजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है इसके लिए उसने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है इसको ध्यान मे रखते हुए केंद्र सरकार ने भी स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से ऑक्सिजन की आपूर्ति सुरु कर दी है। मुंबई सहित पूरे राज्य में कोरोना के मरीज बढ़ने के कारण ऑक्सिजन की कमी हो गई है। इस कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कालेजों, व उससे संलग्न अस्पताल तथा मनपा के अस्पतालों में ऑक्सिजन प्लांट बनाने का निर्णय लिया है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने ऑक्सिजन प्लांट और भंडारण के लिए टैंक बनाने के लिए विधायक निधि खर्च करने की मंजूरी दी है।

मुंबई, ठाणेम नवी मुंबई और पूणे के अलावा अन्य जिलों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। शहरों के साथ ही दूर दराज के इलाकों में भी ऑक्सिजन की कमी हो गई है। करोना से मुकाबला करने के लिए राज्य सरकार ने पहले ही विधायक निधि से उपकरणों की खरीद के लिए १ करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। जिससे ऑक्सिजन, वेंटिलेटर, बेड के साथ ही दस प्रकार के यांत्रिक सामान खरीदे जा सकते है। अब सरकार ने अस्पतालों में ऑक्सिजन प्लांट और भंडारण के लिए टंकी विधायक निधि से खरीदने की अनुमति दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com