spot_img
Homeठाणेखेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

डोंबिवली (सं.भा.) ठाणे जिले की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता और हुनर दिखाने के लिए एक बड़ा मंच मिलने जा रहा है। कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ‘खासदार क्रीडासंग्राम सीजन-2’ का आयोजन 20 से 29 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इस बार प्रतियोगिता का दायरा बढ़ाते हुए इसे कल्याण के साथ ठाणे और भिवंडी लोकसभा क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए भी खोल दिया गया है। दस दिनों तक चलने वाले इस खेल आयोजन में कुल 30 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस क्रीडासंग्राम में एथलेटिक्स, बॉडीबिल्डिंग, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, तैराकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, शतरंज, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक्स, राइफल शूटिंग, वॉलीबॉल और मल्लखंब जैसे लोकप्रिय खेल शामिल हैं। इसके अलावा पिकलबॉल, रग्बी, रिंग टेनिस, पेटांक, लंगड़ी और आट्यापाट्या सहित अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं भी होंगी।

प्रतियोगिताओं का आयोजन ठाणे, डोंबिवली, कल्याण, अंबरनाथ, उल्हासनगर, भिवंडी, मुंब्रा, दिवा, कलवा और शहाड के विभिन्न मैदानों एवं खेल परिसरों में किया जाएगा। ठाणे में दादोजी कोंडदेव स्टेडियम, साकेत पुलिस मैदान, टिपटॉप प्लाजा और सिंधुताई सपकाल तीरंदाजी संकुल में स्पर्धाएं होंगी। डोंबिवली में संत सावळाराम महाराज म्हात्रे क्रीड़ा संकुल, धर्मवीर आनंद दिघे सभागृह और नेहरू मैदान को आयोजन स्थल बनाया गया है। वहीं, कल्याण में यशवंतराव चव्हाण क्रीड़ांगण (मैक्सी ग्राउंड) और शहाड स्थित सेंचुरी रेयॉन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मुकाबले होंगे। अंबरनाथ में शूटिंग रेंज और गावदेवी मैदान तथा मुंब्रा में मौलाना अबुल कलाम आजाद क्रीड़ा संकुल में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को पंजीकरण के लिए आयोजन के पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर अपनी पसंद के खेल का चयन करके पंजीकरण पूरा किया जा सकता है। पंजीकरण के बाद खिलाड़ियों को ‘खासदार संग्राम पास’ उपलब्ध कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 8433883141 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजन से जुड़े नवीनतम अपडेट आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर भी उपलब्ध होंगे। सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने ठाणे जिले के अधिक से अधिक खिलाड़ियों से इस खेल महोत्सव में भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com