spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईदो सौ घरों के पानी निकासी को बंद करने वाले ने दी...

दो सौ घरों के पानी निकासी को बंद करने वाले ने दी जान से मारने की धमकी, सलीम खान ने किया शीतला प्रसाद यादव की मालवणी पुलिस से शिकायत

मुंबई (सं. भा.)। मालाड पश्चिम, मालवणी के आजमी नगर में शीतला प्रसाद यादव और उसका बेटा ऋकेष यादव इन दिनों दबंगई पर उतारु हैं बाप -बेटे ने अपनी दबंगई दिखाते हुए वहां रहने वाले करीब दो सौ घरों के पानी की निकासी को बंद कर दिया। उसके इस करतूत से घरों में बने कीचन और बाथरुम के पानी की निकासी रुक गई। उसके इस करतूत के खिलाफ सलीम खान (६०) नामक रहिवासी ने आवाज उठाई तो शीतला प्रसाद यादव और उसके बेटे ऋकेष यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। सलीम खान ने मालवणी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए इन दोनों बाप-बेटों के खिलाफ लिखित शिकायत की है। सलीम खान का कहना है कि वे ६० वर्ष के हो चुके है और उनको दिल की बिमारी होने के कारण ऑपरेशन (ओपन हार्ट सर्जरी) हुआ है। उनकी तीन बेटियां हैं और घर में वह अकेले कमाने वाले हैं। शीतला प्रसाद यादव और उनके बेटे द्वारा अन्य रहिवासियों के साथ ही उनके घर के नाली के पानी की निकासी भी रोक दी थी। इस को लेकर उन्होंने मनपा पी उत्तर विभाग के सहायक मनपा आयुक्त से शिकायत की थी। मनपा के कर्मचारी जब वहां पहुंच यादव बाप-बेटे द्वारा की गई भरनी को हटाकर पानी निकासी का रास्ता बना रहे थे उसी दौरान शीतला प्रसाद यादव और ऋकेष यादव ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com