spot_img
Homeसंपादकीयसिनेमा का दर्दनाक सच

सिनेमा का दर्दनाक सच

सिनेमा यानी फिल्म की दुनिया का काला स्याह सच एक बार फिर उजागर हुआ है। फिल्मी दुनिया की चमक – धमक भरी जिंदगी के अवसाद से तंग आकर फिर एक अभिनेत्री ने आत्महत्या कर ली।
काजोल की फ़िल्म ‘द ट्रायल’ में उनकी सह अभिनेत्री रहीं नूर मालाबिका दास (37) ने अपनी जिंदगी समाप्त कर ली है। उनका शव बेहद सड़ी गली और नाक फाड़ देने वाली बदबूदार हालत में पंखे से लटकती हुई मिली। पड़ोसियों ने उसके फ्लैट से बदबू आने की शिकायत की तो पुलिस ने आकर मामला संभाला। कतर एयरवेज की इस पूर्व एयर होस्टेस के परिवार वालों से संपर्क किया गया, लेकिन किसी से संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस ने लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली संस्था से संपर्क करके नूर का अंतिम संस्कार करवाया।अभिनेत्री नूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और इंटरनेट पर्सनालिटी के रूप में जानी जाती थी। पिछले लंबे समय से वह क्या काम करती थी यह कोई नहीं जानता। लेकिन कभी-कभी वह देर रात घर आती थी और अक्सर घर के अंदर ही रहती थी। नूर की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही मान रही है। हताशा, अवसाद, परेशानी, निराशा और ऐसे ही दुर्गम हालातों से भरी इन फिल्मी हस्तियों की इस तरह की कहानियां फिल्मी दुनिया से हर बार सुनने में आती हैं और उनके चाहने वालों के कलेजों को हिला कर चली जाती हैं। लेकिन कोई नहीं जानता कि चमक – धमक के पीछे की अंधेरी दुनिया का दर्द आखिर क्या है!

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com