- नायगांव पुलिस मैदान में खा रही हैं धूल
मुंबई(सं.भा.): निर्भया स्क्वाड सहित मुंबई शहर की सुरक्षा के लिए विभिन्न पुलिस स्टेशन के इलाकों में जिन गाड़ियों से पेट्रोलिंग किया जाना था। वह सभी गाड़ियाँ नायगांव पुलिस मैदान में फिलहाल धूल खा रही हैं। इसमें अर्टिगा के अलवा प्लसर बाइक का भी समावेश है।
बता दें कि राज्य के गृह मंत्रालय ने मुंबई पुलिस विभाग के सभी पुलिस स्टेशनों के लिए करीब 30 करोड़ रुपए का फंड मंजूर कर 355 वाहन (फोर व्हीलर) जिसमें 220 बोलेरो और 35 अर्टिका कार के अलावा 313 प्लसर बाइक और 220 एक्टिवा खरीदी थी। बोलेरो को छोड़कर किसी भी वाहन का अभी तक वितरण नहीं किया गया है। इससे यह जाहिर होता है कि जनता के पैसे को बर्बाद किया जा रहा है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। हॉकी ग्राउंड के नाम से मशहूर भोईवाड़ा नयागांव के पुलिस शहीद मैदान में पिछले तीन-चार महीने से 500 से अधिक मोटरसाइकिलें धूप में खड़ा किया जाता है । स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोटरसाइकिल के पूर्जे चोरी किए जा रहे हैं, हालांकि भोईवाड़ा पुलिस इससे इंकार कर रही है। उल्लेखनीय है कि मुंबई पुलिस ने वाहनों की निगरानी के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात किया है, जो 24 घंटे मोटरसाइकिलों की निगरानी कर रहे हैं। हुतात्मा मैदान पुलिस विभाग में खिलाड़ियों के लिए अच्छा और खुला स्थान है। यहां प्रतिदिन विभिन्न खेलों का अभ्यास किया जाता है। यहां बाइक खड़ी होने के कारण खिलाड़ियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुंबई में बरसात भी करीब है और धूल में खड़ी ये दोपहिया वाहन के बारिश में भीगने की संभावना है। अब सवाल यह है कि इन वाहनों का वितरण कब किया जाएगा और कब यह पेट्रोलिंग के लिए सड़कों पर दौड़ेंगे।
मुंबई के जॉइंट पुलिस कमिश्नर (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल ने बताया है कि मेरी नॉलेज के हिसाब से अभी तक तो वितरण हो जाना चाहिए था। उन्होनें यह भी खा कि अगर वितरण नहीं हुआ है तो इस मामले की जांच की जाएगी।


