spot_img
Homeमुंबईट्यूशन टीचर के पति ने की बच्ची से छेड़खानी

ट्यूशन टीचर के पति ने की बच्ची से छेड़खानी

  • नालासोपारा पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई (सं. भा.) ट्यूशन पढ़ने आने वाली एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ छेड़खानी करने का आरोप ट्यूशन टीचर के पति पर लगा है। इस मामले में नालासोपारा पुलिस ने टीचर के पति को गिरफ्तार किया है। दरअसल स्कूलों में गुड टच, बैड टच के बारे में बच्चों को जागृत किया जाता है। इसी के तहत यह मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान रॉयल फर्नांडिस के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, नौ साल की बच्ची नालासोपारा में रहती है। वह रोज बिल्डिंग के एक घर में ट्यूशन पढ़ने जाती है। 16 नवंबर की सुबह पीड़ित ट्यूशन पढ़ने गई थी और 10 बजे घर आई।

इस दौरान पीड़ित बच्ची ने अपनी मां को बताया कि टीचर सर बैड टच करते हैं। बच्ची के कहने पर पीड़िता की मां ने आरोपी की शिकायत टीचर से की, लेकिन टीचर इस मामले में उल्टे पीड़िता की मां पर ही आरोप लगाने लगी। इसके बाद बच्ची की मां ने नालासोपारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com