- बदले में देता था अपना बैंक खाता
- पुलिस ने किया गिरफ्तार
ठाणे(सं.भा.) मीरा रोड निवासी एक 25 वर्षीय व्यक्ति को उत्तर साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शिवम वर्मा है। आरोप है कि वह कमिशन पर अपना बैक खाता साइबर ठगों को दिया करता था।
एफआईआर के अनुसार,
एक सेवानिवृत्त शिक्षिका द्वारा 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया।

मालाड निवासी शिक्षिका ने सर्च इंजन पर शेयर ट्रेडिंग ऐप्लिकेशन देखा, जिसके जरिए वह अंकुर केडिया से मिली। अंकुर ने उनको एक वॉट्सऐप ग्रुप में शामिल किया, जहां लोग शेयर बाजार में निवेश और मुनाफे पर चर्चा करते थे। आकर्षक मुनाफे का लालच दिखाकर अंकुर ने शिक्षिका से 23 लाख रुपये निवेश करवा दिया। पुलिस ने जांच में पाया कि पीड़िता का पैसा मीरा रोड के शिवम वर्मा के खाते में जमा हुआ है। पता चला कि वह 25 हजार कमिशन लेकर बैक अकाउंट ठगों को देता था।


