spot_img
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश की सत्ता की चाबी उन्नाव के ब्राह्मणों के पास।

उत्तर प्रदेश की सत्ता की चाबी उन्नाव के ब्राह्मणों के पास।

  • सपा नेता व मुख्य सचेतक विधानमंडल दल के मनोज पांडेय का बयान

उन्नाव (सं. भा.) परशुराम चेतना मंच द्वारा ब्राह्मण समागम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य सचेतक विधानमंडल दल व पूर्व कैबिनेट मंत्री नेता मनोज पांडेय शामिल हुए । वहीं मनोज पांडेय ने ब्राम्हणों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया । कार्यक्रम स्थल शंखों की ध्वनि व जय परशुराम के नारों से गुंजायमान रहा है ।

निराला प्रेक्षागृह में आयोजित ब्राह्मण समागम एवं सम्मान समारोह में पहुंचे सपा नेता व मुख्य सचेतक विधानमंडल दल व पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का आयोजक वीरेंद्र शुक्ला व संजीव त्रिवेदी ने माल्यर्पण व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री मनोज पांडेय ने मीडिया से बातचीत में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा । मनोज पांडेय ने कहा कि उन्नाव में ब्राह्मण समाज जिधर चलेगा , सत्ता की चाबी उसी के पास होगी । उन्नाव में जब-जब बदलाव हुआ है तब-तब यूपी की सियासत में परिवर्तन हुआ है । मनोज पांडेय ने कहा कि 20 साल में पहला मौका है जब उत्तर प्रदेश इतनी महंगाई से गुजर रहा है । नौजवान हताश है, डिग्रियां लेकर सड़कों पर ठोकरें खा रहा है । आने वाले दिनों में जनता इसका हिसाब करेगी । दारा सिंह चौहान को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि दारा सिंह चौहान ने दल को नहीं जनता के विश्वास को धोखा दिया है । चुनाव जनता V/S दारा सिंह के बीच है, जनता हिसाब करेगी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com