मुंबई (सं. भा.)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मूल fनवासी कोली सामाज ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला fकया है। वरली कोलीवाड़ा के रहिवासियों ने कोस्टलके विरोध में 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। यहां के 400 से 500 परिवारो का जीवनयापन मछली पकड़ने पर निर्भर है। इसमें से 150 से अfधक मछुआरे रोज मछली पकड़ने समुद्र में उतरते है। इस समाज ने बॉम्बे हाईकोट में एक याचिका दायर कर कोस्टल रोड परियोजना को रोके जाने की अपील की है। जिसे मानते हुए कोर्ट ने कोस्टल रोड के काम पर तत्काल रोक लगा दी है।
नाखवा मत्स्य व्यवसाय सहकारी सोसायटी के नितेश पाटिल ने कहा की कई वर्षों से हमारी यह मांग है कि वरली में जेट्टी का निर्माण किया जाए। ड्रेनेज लाइन में सफाई नहीं की जाती।
कोस्टल रोड का कर रहे विरोध
यहीं से ड्रेनेज लाइन गयी है जिससे बड़ी संख्या में लोग मच्छरों का प्रकोप झेल रहे हैं। अब यहां से कोस्टल रोड बनाने की योजना है। इस संबंध में हमने सभी राजनितिक दलों के नेताओं से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए हमने लोकसभा चुनाव में वोट न डालने का फैसला किया है। इसी तरह घाटकोपर अमृत नगर के ट्रांजिट कैंप रहिवासियों ने भी वोटिंग का बहिष्कार करने का फैसला fकया है। इन्होंने मोर्चा मिकलते हुए राजनितिक दलों से सवाल किया है fक हमारा नया घर कब मिलेगा। ये सभी लोग एसआरए प्रोजेक्ट के तहत घर पाने का इंतजार कर रहे हैं।
वरली- कोलीवाड़ा में नहीं पड़ेंगे वोट, लोगों ने किया इलेक्शन का बायकॉट
RELATED ARTICLES


