नालासोपारा (सं. भा.)। वसई विरार मनपा प्रभाग समिति `बी’ के सहायक आयुक्त ने तुलिंज पुलिस स्टेशन में बिल्डर के खिलाफ एमआरटीपी के तहत कार्यवाही की लिखित शिकायत दी है। fशकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बिल्डर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
आरोपी दयाराम एम. शर्मा द्वारा साई हेरिटेज कॉम्प्लेक्स नामक इमारत विकासक ने 7 बुल्डिंगो का अवैध निर्माण कार्य किया है, जिसके जांच के पश्चात बाद मनपा उक्त प्रभाग के सहायक आयुक्त विजय चव्हाण द्वारा तुलिंज पुलिस स्टेशन में आरोपी बिल्डर के खिलाफ लिखित शिकायत पत्र दिया गया। चव्हाण की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिल्डर शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र प्रादेशिक नगरचना अधिनियम 1966 कलम 52,53,54 के तहत दर्ज किया है। जांच सहायक पुलिस निरीछक कोकरे कर रहे हैं।


