मुंबई (सं. भा.)। जिस अस्पताल मे इलाज कराने आने वाली महिलाओं की इज्जत सुरक्षित न रहे उस अस्पताल को प्रशासन द्वारा बंद कर देना चाहिए इस तरह की मांग आज कल मालाप पूर्व के लोगों द्वारा की जा रही है। जहां अस्पताल मे इलाज कराने आई महिला के साथ कथित तौर पर छेड़खानी की गई है। मालाड पूर्व दिंडोशी पुलिस स्टेशन की दह में रानीमती मार्ग स्थित साइर् कृपा हॉस्पिटल में पाइल्स का इलाज कराने गई महिला को बेहोश कर वार्ड बॉय ने छेड़छाड़ किया। महिला के घर वालों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई है। दिंडोशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस धरणेन्द्र कांबले के अनुसार मालाड पूर्व साई कृपा हॉस्पिटल में २४ वर्षीया मीना सोनी (बदला हुआ नाम) १६ दिसंबर को सुबह पाइल्स का आपरेशन के लिए भर्ती हुई थी। बुधवार दोपहर पाइल्स का आपरेशन किया गया।
आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार
आपरेशन के बाद जब महिला रात में हॉस्पिटल के कमरे में अकेली थी उस वक्त देररात मुकेश प्रजापति नामक वार्ड बॉय ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर मामला दर्जकर आरोपी मुकेश प्रजापति (३०) को पुलिस ने गिरपÌतार कर लिया है।
महिला के पति का आरोप है कि साइर् कृपा हॉस्पिटल में महिला वार्ड में पुरुष वार्ड बॉय को जाने की अनुमति क्यों दी गई। जब महिला वार्ड में कोई नर्स नहीं थी तो हम सब को इसकी जानकारी हॉस्पिटल प्रशासन ने क्यों नहीं बताया? हॉस्पिटल प्रशासन पर भी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के घर वालों का आरोप
पीड़ित महिला के परि का आरोप है कि वार्ड बॉय मुकेश प्रजापति देर रात महिला को अकेला देश ऑपरेशन वाली जगह पर क्रीम लगाने और इंजेक्शन देने के नाम पर कमरे में आया और कोई इंजेक्शन लगाया जब महिला बेहोश हो गई तो उसके साथ छेड़छाड़ की। होश में आने के बाद जब पीड़िता ने छेड़छाड़ की जानकारी परिवार वालों को बताई।


