मुंबई (सं.भा.)। राशन दुकानों पर कार्डधारकों को आधार लिंक के बिना पहले की तरह अनाज मिलेगा। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम की राशनिंग विभाग के नियंत्रक दिलीप शिंदे के साथ हुई २ घंटे की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।
निरुपम का कहना था कि राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने में आ रही मुश्किलों की वजह से करीब २१ लाख लोगों को अनाज नहीं मिल पा रहा है। इस मुद्दे को लेकर निरुपम ने चर्चगेट स्थित राशनिंग विभाग के मुख्य कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया, जिसमें १ हजार से ज्यादा राशन दुकान मालिकों ने भाग लिया.
निरुपम ने राशनिंग विभाग के नियंत्रक शिंदे से मुलाकत कर उन्हें इन समस्याओंसे अवगत कराया. कई राशन दुकानों में ईपोस मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है।
इस वजह से लोगों को राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने में दिक्कत आ रही है। जिससे मुबई, ठाणे व भिवंडी के लोग काफी परेशान हैं।
खास कर गरीब तबके के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह पर लोगों को पिछले ३ महीने से राशन नहीं मिल पा रहा था।


