spot_img
Homeमुंबईमालाड में मना दत्तक बच्चों का सामूहिक जन्मदिन हेतु चैरिटेबल ट्रस्ट का...

मालाड में मना दत्तक बच्चों का सामूहिक जन्मदिन हेतु चैरिटेबल ट्रस्ट का आयोजन

मुंबई (सं. भा.)| दृष्टिहीन, विकलांग तथा समाज के सबसे गरीब तबके के बच्चों को गोद लेकर उनके समग्र विकास के लिए काम करने वाली हेतु चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दत्तक बच्चों का सामूहिक जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया| मालाड पश्चिम के लिबर्टी गार्डन के पास स्थित फ्लैग्स सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में इन दत्तक बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए| जिसमे जादू, खेल, नृत्य आदि का समावेश था| गैरों के बीच अपनापन पाकर बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरे पर ख़ुशी देखने को मिल रही थी|

संस्था के रिखब जैन के अनुसार बड़ी संख्या में दृष्टिहीन, विकलांग वर्ग के परिवार संघर्ष में जीवन व्यतीत करते हैं| ऐसे में इनके सामने घर चलाना ही चुनौती भरा होता है तो बच्चों की शिक्षा के बारे में सोचना ही क्या| हमने इन्हीं संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ग के 3 दर्जन से अधिक बच्चों को गोद लेने का फैसला लिया है| यह अभियान पिछले 12 सालों से चला आ रहा है| संस्था से जुड़े सक्षम लोग इन्हें दत्तक लेकर इनका संपूर्ण खर्च वहन करते हैं| इसमें उन्हें आत्मिक संतुष्टि की अनुभूति होती है| साल में 4 बार हम एक कार्यक्रम में मिलकर दत्तक बच्चों के प्रगति की समीक्षा कर उनके साथ एक दिन बिताते हैं और भोजन करते है| इन तीन महीनों में जिन बच्चो का जन्मदिन पड़ता है उसे हम विशेष रूप से मनाते हैं| यही नहीं संस्था इन परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिलाई मशीन और घरेलू चक्की (घर घंटी) का भी वितरण कर  चुकी है| इस अवसर पर संस्था के समाजसेवियों की तरफ से उपहार और आम की पेटी दी गयी| इस अवसर पर विनय छेड़ा, जतिन शाह, धर्मेश मांडलिया, अनिल बावेल, किरण मोफलिया, निमिष भाई, रमन भाई, प्रफुल्ल जैन, भीमजी भाई, अमर जैन, धवल धारोड़ आदि लोग मौजूद थे|

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com