spot_img
Homeउत्तर प्रदेशआधे अस्पताल की बिजली गुल, अंधेरे में इमरजेंसी

आधे अस्पताल की बिजली गुल, अंधेरे में इमरजेंसी

खागा (सं. भा.) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खागा में शनिवार से आधे अस्पताल की बिजली गुल पड़ी हुई है। वायरिंग में फाल्ट की वजह से रात को सीएचसी के मुख्य द्वार से लेकर पावर कंट्रोल रूम तक अंधेरा रहता है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खागा में बीते शनिवार रात से आधे अस्पताल की बिजली गुल है। स्वास्थ्य कर्मियों की मानें तो ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष की तरफ बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। कमरों में पंखे, बल्व तथा मेन गेट में लगी लाइटें बंद पड़ी रहती हैं। इनवर्टर से भी बिजली नहीं मिल पा रही है। रात को आने वाले मरीज, दुर्घटना में घायलों को जैसे-तैसे उपचार देकर काम चलाया जाता है। बीते दो दिन से कर्मचारी अंधेरे में इमरजेंसी सेवाएं निपटा रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की मानें तो चिकित्सा अधीक्षक को सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उधर चिकित्सा अधीक्षक डा. यूपी कुश्वाहा का कहना था जल्द ही फाल्ट दुरुस्त कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com