spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईईद के दिन युवक पर जानलेवा हमला

ईद के दिन युवक पर जानलेवा हमला

मुंबई (सं. भा.) घाटकोपर में ईद के दिन एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है। उसे राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घाटकोपर पुलिस ने तीन लोगों को गिरपÌतार किया है। घाटकोपर (प.) के नित्यानंद नगर में रहने वाले रिजवान असलम सैयद (२७) शनिवार को रिश्तेदार के यहां से ईद मनाकर भाई रेहान के साथ के घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में तीन लोगों ने उन्हें रुकाया और उनके साथ मारपीट शुरु कर दी।

एक व्यक्ति ने रिजवान के भाई रेहान के सिर पर बीयर की बोतल मार दी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिजवान ने घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com