मुंबई (सं. भा.)। मध्य रेलवे ने परेल के नएलोकल प्लेटफार्म को शुरु कर दिया है। रविवार को करीब आठ घंटे का ब्लाक लेकर परेल स्टेशन पर काम कर नई डाउन लाइन को शुरु किया। इस लाइन से पहली ६.२९ बजे की कल्याण लोकल चली। परेल स्टेशन पर अप व डाउन लाइन की लोकल के लिए एक ही प्लेटफार्म है। ऐसे में पीक आवर में दोनों लाइनों पर एक साथ ट्रेन आने से काफी भीड़ हो जाती है। इस प्लेटफार्म के खुलने के बाद पीक आवर के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
पीक आवर में यात्रियों को मिलेगी राहत
एलफिंस्टन रोड स्टेशन को परेल के नए प्लेफार्म से जोड़ने के लिए १२ मीर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज बनाया जा रहा है। मरे का काम लगभग पूरा हो गया है, लेकिन परे ने जून के अंत तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। काम पूरा होने के बाद डाउन लाइन की सेवाएं पूरी तरह से नए प्लेफार्म से चलनी शुरु हो जाएंगी।
इसके अलावा मरे ने दिसंबर २०१८ तक परेल टर्मिनस का काम भी पूरा करने का लक्ष्य रखा है, जिसके बाद लोकल सेवाएं टर्मिनस होना भी शुरु हो जाएंगी। एलफिंस्टन रोड स्टेशन दुर्घटना के बाद रेलवे नए प्लेटफार्म और एफओजी बनाने में लगी हुई है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं दोहराई ना जा सकेंगे ।
परेल स्टेशन पर पीक आवर में बहुत अधिक भीड़ होती है, इस बात को ध्यान में रखते हुए मरे ने प्लेटफार्म को शुरु किया है। सितंबर २०१७ में एलफिंस्टन रोड स्टेशन दुर्घटना में २३ लोगों की जान चली गई थी, और करीब ३९ लोग घायल हो गए थे।


